फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 12वीं में वैष्णवी कालड़ा ने मारी बाजी, बनी टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा बोर्ड का 12वीं परीक्षा परिणाम जारी हो गया। नारायणगढ़ के एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा वैष्णवी कालड़ा साइंस संकाय में मेडिकल में 96.2 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉपर रही। कॉमर्स संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायवाली की आंचल रानी ने 96 प्रतिशत लेकर टॉपर रही। इसके साथ ही ऑटर्स संकाय में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर अंबाला शहर की नमरा सेफी 96 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रही। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर की कुमकुम 95.8 अंक के साथ कॉमर्स संकाय में जिले में दूसरे व एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबाला शहर के रविंद्र ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




साइंस संकाय

छात्रा का नाम : वैष्णवी कालड़ा

स्कूल का नाम : नारायणगढ़ का एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल।

लक्ष्य : नेत्र चिकित्सक

सफलता का मंत्र-रात को एक बजे तक और रोजाना सुबह पांच बजे उठकर पढ़ती थी।

प्रेरणा स्त्रोत : पिता पवन कालड़ा
पढ़ाई के घंटे : आठ से नौ घंटे

हॉबी : पढ़ाई के साथ-साथ संगीत सुनना पसंद

क्या पोजीशन रही : जिला टॉपर

कितने अंक मिले : 500 में से 481 अंक, 96.2 प्रतिशत


कॉमर्स

-छात्रा का नाम-आंचल रानी

-स्कूल का नाम-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायवाली

-लक्ष्य- सीए

-सफलता का मंत्र-कभी ट्यूशन नहीं रखी, बल्कि सेल्फ स्टडी की

-प्रेरणा स्त्रोत-कॉमर्स के टीचर खुशी राम सर, आर्थिक रूप से भी सहयोग दिया। सभी डाउट क्लीयर किए

-पढ़ाई के घंटे-रोजाना 12 घंटे

-हॉबी-बुक पढ़ने के साथ-साथ डांस और स्पोटर्स भी पसंद

-क्या पोजीशन रही- कॉमर्स में जिला टॉपर

कितने अंक मिले-500 में से 480 अंक, 96 प्रतिशत

-


ऑटर्स
- छात्रा का नाम-नमरा सेफी

- स्कूल का नाम-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर अंबाला शहर

- लक्ष्य-आईएएस ऑफिसर बनना

- सफलता का मंत्र- रुटीन बनाकर पढ़ना

- प्रेरणा स्त्रोत- सिर्फ पढ़ाई पर फोकस रखा

- पढ़ाई के घंटे- रोजाना 5 से 6 घंटे

- हॉबी-बुक रीडिंग

-क्या पोजीशन रही- ऑटर्स में जिला टॉपर

- कितने अंक मिले- 500 में से 480 अंक, 96 प्रतिशत




कॉमर्स जिले में दूसरा स्थान....

- छात्रा का नाम-कुमकुम

- स्कूल का नाम-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर

- लक्ष्य-सीए बनना

- सफलता का मंत्र-पढ़ाई के लिए समय सारिणी बनाई

- प्रेरणा स्त्रोत-मामा-मामी

- पढ़ाई के घंटे- रोजाना 6 से 7 घंटे

- हॉबी-बुक रीडिंग

-क्या पोजीशन रही-कॉमर्स जिले में दूसरा स्थान

-कितने अंक मिले-500 में से 479 अंक, 95.8 प्रतिशत








कॉमर्स में तृतीय

- छात्र का नाम-रविंद्र

- स्कूल का नाम- एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबाला शहर

- लक्ष्य-सीए

- सफलता का मंत्र- पढ़ाई के लिए समय सारिणी बनाई

- प्रेरणा स्त्रोत-पिता सिलेंडर की रेहड़ी चलाते हैं, वह प्रेरणास्त्रोत।

- पढ़ाई के घंटे-4 से 5 घंटे रोजाना

- हॉबी-बुक रीडिंग

-क्या पोजीशन रही-कॉमर्स में जिला में तृतीय

- कितने अंक मिले-500 में से 479 अंक, 95.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें