अंबाला। पत्नी व बच्चे को चंडीगढ़ की बस में बैठाने के बाद व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। व्यक्ति सुंदर नगर का रहने वाला है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। श्वेता कुमारी ने बताया कि पति आशीष कुमार पिछले काफी समय से स्पेक मास्टर विजय रत्न चौंक छावनी की दुकान में नौकरी करते हैं। 13 मई को उसे काम से मासी के घर चंडीगढ़ जाना था। 12 बजे पति आशीष ने मुझे और बेटे को छावनी बस स्टैंड से चंडीगढ़ बस में बैठा दिया और अपना मोबाइल फोन मुझे दे दिया। करीब पांच बजे दुकान मालिक का पति के मोबाइल फोन पर फोन आया और पता चला कि वह लापता हो गए है। संवाद