फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरि नगर में खाली प्लॉट बना डंपिंग जोन, उड़ते कचरे से नालियां जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
हरिनगर में खाली पड़े प्लॉट में गंदगी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। बीडी मिल के पीछे स्थित हरि नगर कॉलोनी में एक खाली प्लॉट इन दिनों डंपिंग जोन बन गया है। इससे स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। प्लॉट में चारों ओर मलबे, पॉलिथीन और घरेलू कचरे के ढेर लगे हुए हैं, साथ ही बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी उग आई हैं। संबंधित प्लॉट धारक की ओर से इसकी सफाई और चाहरदीवारी की कोई सुध न लिए जाने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजू, प्रदीप, कुलवंत सिंह कोहली, राजेश और विशाल ने बताया कि खाली प्लॉट में जमा गंदगी के कारण क्षेत्र में हर समय दुर्गंध फैली रहती है। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब तेज हवा चलती है, प्लॉट का हल्का कचरा और पॉलिथीन उड़कर साथ लगती खुली नालियों में गिर जाते हैं।
इससे नालियां पूरी तरह ब्लॉक हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होने लगता है। गंदगी और जलभराव के कारण कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि प्लॉट धारक को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द इस प्लॉट की सफाई और चाहरदीवारी करवाई जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

हरिनगर में खाली पड़े प्लॉट में गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें