फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों में चुराते थे यात्रियों का फोन नेपाल जाकर करते थे सौदेबाजी

Sat, 14 Feb 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में मौजूद मोबाइल चोरी के दो मुख्य आरोपी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अंबाला। जीआरपी और आरपीएफ टीम ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने इस मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले पांच युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

उनकी पहचान गोंडा निवासी संत कुमार, इटावा निवासी अभिषेक, अमेठी निवासी रमन, गोंडा निवासी प्रवेश और बागेश्वर निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 8 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी चोरी के एंड्रॉयड फोन को सीमा पार नेपाल में ले जाकर बेचते थे ताकि ट्रैकिंग से बचा जा सके। आईफोन लॉक होने के कारण आरोपी उन्हें खोलकर उनके कीमती पुर्जों (डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी) की सप्लाई करते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने यह बताया कि आईफोन को ट्रेस करना बेहद आसान होता है, इसलिए वो यह फोन चोरी नहीं करते, अगर चोरी करते भी हैं तो इनके कल-पुर्जाें को अलग-अलग करके बेचते हैं ताकि फोन ट्रेस ही न हो सके।
विज्ञापन

ऐसे आए पकड़ में : आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने 9 फरवरी को कैंट रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को काबू किया था। उसके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए गए थे।
आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अंतरराज्यीय गिरोह की जानकारी दी, जिसके तार नेपाल से जुड़े हुए थे। इसके बाद सुरक्षा टीम ने बिहार सहित यूपी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अभिषेक, रमन, प्रवेश और नरेंद्र को गिरफ्तार किया।
तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि प्रवेश व नरेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी हो सके।
ऐसे देते थे अंजाम : प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वो कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में रात 10 बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरी करते थे। इस दौरान वो ट्रेन के एसी कोच में दाखिल होते थे और फिर सॉकेट में लगे मोबाइल या फिर सीट पर रखे मोबाइल को चोरी करके फरार हो जाते थे। इस दौरान वो चोरी किए मोबाइल को तुरंत बंद कर देते थे और फिर इसे दिल्ली में दूसरे साथी को देते थे ताकि वो नेपाल में जाकर इन्हें बेच सके।
मोबाइल चोरी के 40 मामले दर्ज : जीआरपी थाने से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पिछले वर्ष जनवरी से लेकर दिसंबर 2025 तक लगभग 40 मामले मोबाइल चोरी के दर्ज किए गए। इसमें स्मार्ट फोन के अलावा आईफोन से जुड़े लगभग दस मामले भी शामिल हैं। इनमें से 20 फोन मिल चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें