फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला के नारायणगढ़ में बसपा नेता की हत्या पर बवाल; विरोध में सड़क जाम, दुकानों को बंद करवाया

Sat, 25 Jan 2025 01:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

नारायणगढ़ और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा नेता की हत्या पर बवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणगढ़ में शुक्रवार शाम बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश सचिव हरबिलास रज्जुमाजरा की हत्या से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को नाराज़ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अंबाला चौक नारायणगढ़-देहरादून राजमार्ग पर जाम लगा दिया और दुकानों को बंद करवा दिया।

भाकियू और बसपा ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नारायणगढ़ में इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की।

नारायणगढ़ में गैंगस्टर वेंकट पर हत्या का आरोप
नारायणगढ़ में हुए गोलीकांड को लेकर परिजनों ने कुख्यात गैंगस्टर वेंकट पर हत्या के आरोप लगाए हैं। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन करते हुए करीब तीन घंटे तक जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने वेंकट की गिरफ्तारी की मांग की और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

एसपी अंबाला ने वेंकट पर रखा 2 लाख का इनाम

विज्ञापन

एसपी अंबाला सुरिंदर भोरिया ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने गैंगस्टर वेंकट पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया और कहा कि जो भी उसकी जानकारी देगा, उसका नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।

परिजनों को दिया कार्रवाई का भरोसा
एसपी ने पीड़ित परिवार से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस की टीमों को इस मामले की गहराई से जांच करने और गैंगस्टर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

जाम करीब 3 घंटे बाद खुला
लोगों के आक्रोश और जाम की वजह से क्षेत्र में ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया था। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया। एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि कानून के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शादी समारोह की तस्वीरें की थीं साझा, भीम आर्मी ने की घटना की निंदा

बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा के प्रदेश सचिव और विधानसभा चुनाव में बसपा इनेलो गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हरबिलास युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय थे। जैसे ही नारायणगढ़ में लोगों ने उनकी मौत की खबर सुनी वह सभी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी हरबिलास की मौत को लेकर चर्चा होती दिखाई दी।

हरबिलास रज्जूमाजरा के सोशल मीडिया अकाउंट को देखें तो एक दिन पहले ही उन्होंने अपने हल्का नारायणगढ़ में विभिन्न शादियों में शिरकत करने की तस्वीरें साझा की थी। इसके साथी सोशल मीडिया पर हरबिलास के समर्थन में लगातार पोस्टें की जा रही हैं। इसी क्रम में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर घटना की कड़ी निंदा की है।

आंदोलन में भी लिया था भाग
नारायणगढ़ को जिला बनाने की मांग भी पिछले लंबे समय से चल रही है। इस आंदोलन में भी हरबिलास में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। सोशल मीडिया की पोस्टें इस बात की गवाही दे रहीं हैं।

मायावती के साथ मंच किया था साझा
विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान हरबिलास रज्जूमाजरा ने यमुनानगर में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ मंच भी साझा किया था। हरबिलास कि राजनीतिक करियर को देखें तो पहले वह इनेलो में थे इसके बाद जजपा बनने पर जजपा में शामिल हो गए। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद इन्हें बसपा का प्रदेश सचिव बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें