फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक से सजेगा 1857 के संग्राम का इतिहास : विज

विज्ञापन
अंबाला छावनी में शहीद स्मारक में रात के समय की गई रोशनी में नजर आता 1857 । प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। 1857 की क्रांति के अमर बलिदानियों की गाथा अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से अंबाला के भव्य शहीद स्मारक में देश-दुनिया तक पहुंचेगी। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर छावनी में नवनिर्मित 22 एकड़ में फैले शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करने के बाद मंत्री अनिल विज ने यह बात कही।
विज्ञापन


विज ने कहा कि 10 मई 1857 को अंबाला छावनी से उठी स्वतंत्रता की पहली चिंगारी ने पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की नींव रखी थी। इस गौरवशाली इतिहास को जीवंत करने के लिए स्मारक में तकनीक का सहारा लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्मारक के पूर्ण उद्घाटन के बाद हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी की संध्या पर यहां विशेष और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान में खड़े होने के बजाय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी का आपस में बातचीत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें