फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंडर-14 आयु वर्ग में यूपी ने तमिलनाडु को हराया

विज्ञापन
अंडर-14 आयु वर्ग में यूपी ने तमिलनाडु को हराया - फोटो : अंडर-14 आयु वर्ग में यूपी ने तमिलनाडु को हराया
विज्ञापन
- अंडर-17 में वेलस विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तमिलनाडु ने न्यू सैनिक स्कूल दिल्ली को दी शिकस्त
विज्ञापन

- सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीबीएसई की राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप वीरवार को एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में देश और विदेश से 27 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 500 से अधिक खिलाड़ी और कोच शामिल हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कैलाश गांव के हॉकी स्टेडियम में तीन मुकाबले खेले गए।
अंडर-14 आयु वर्ग में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल उत्तर प्रदेश ने वेलस विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तमिलनाडु को 4-3 से हराया। वहीं, अंडर-17 में वेलस विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तमिलनाडु ने न्यू सैनिक स्कूल दिल्ली को 2-0 से मात दी। अंडर-19 आयु वर्ग में प्रिंस अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन राजस्थान और संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल महाराष्ट्र के बीच मैच रात तक खेला गया।
विज्ञापन

मैचों से पहले सभी स्कूल की टीमों ने मैदान में मार्च पास्ट किया और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन जिले में करवा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी खिलाड़ी और कोच के रहने तथा खाने की व्यवस्था स्कूल में ही की गई है।
विज्ञापन

मिलेगा सम्मान
प्रतियोगिता में तीनों वर्गों के लीग मैच खेले जाएंगे। विजेता और उपविजेता टीमों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधन कमेटी से अंकित बंसल और सजल बंसल ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन का मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से करनाल में हॉकी खेल को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमल सैनी मोहन लोधी उपस्थित रहे। उनके साथ स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, खिलाड़ी, कोच और विद्यार्थी भी मौजूद थे। यह चैंपियनशिप जिले में हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें