फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगम प्रबंधन को यूनियन की चेतावनी, जल्द करें फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिजली निगम के सर्किल कार्यालय के प्रांगण में यूनियन ने कार्यकारी अभियंता की ओर से अंबाला कैंट की गई गलत और व्यक्तिगत कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन चौथे दिन में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्किल सचिव अंबाला राज कुमार ने की और मंच का संचालन अंबाला सिटी यूनिट प्रधान सुदेश कुमार ने किया। अपने भाषण में सर्किल सचिव ने बताया इस विरोध प्रदर्शन का एकमात्र मुद्दा यूनियन का मान सम्मान है और अधिकारियों की ओर से यूनियन और कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, यूनियन उससे घबराने वाली नहीं है।
कर्मचारियों की उचित लंबित मांगों को मानने के बजाय अधिकारी द्वारा लगातार कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाने के लिए डाटा मांगा जा रहा है जोकि अधिकारियों की कर्मचारियों के प्रति अवधारणा और सोच को दर्शाता है। जिस तरह कार्यकारी अभियंता द्वारा अपनी आधिकारिक ताकत का गलत इस्तेमाल करके कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, जबकि यूनियन का प्रदर्शन सामूहिक रूप से निगम प्रबंधन की गलत नीतियों के खिलाफ था न कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए। इसलिए आगे भी कर्मचारियों की उचित मांगों के लिए यूनियन प्रदर्शन करने और नारेबाजी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

मौजूदा हालात को देखते हुए जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय है और आचार संहिता के संवेदनशील समय में यूनियन को प्रदर्शन के लिए मजबूर किया जा रहा है। निगम प्रबंधन को ऐसे अधिकारियों पर तुरंत नकेल कसने की जरूरत है ताकि प्रदेश का माहौल खराब ना हो। अगर निगम प्रबंधन द्वारा इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही एक्शन नहीं लिया गया तो यूनियन को अपना प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा और प्रदर्शन को पूरे दिन का करने पर बाध्य होना पड़ेगा। वहीं इस प्रदर्शन को पूरे हरियाणा में ले जाने में यूनियन पूरी तरह सक्षम है। आज इस विरोध को एचवीपीएन सब यूनिट ने भी अपना समर्थन दिया और सर्किल सचिव अजय सैनी और एचवीपीएन सब यूनिट प्रधान जसविंदर सिंह जेई की अगुवाई में भारी संख्या में कर्मचारी पहुंचे। इसके साथ यूनिट प्रधान सिटी सुदेश कुमार, यूनिट प्रधान कैंट सतबीर देशवाल, यूनिट प्रधान नारायणगढ़ बलिंदर कुमार भी अपने साथी कर्मचारियों सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें