मुलाना(अंबाला)। मुलाना के निजी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आपसी विवाद के बाद कार सवार युवकों ने लॉ कालेज के एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया।
हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। बुरी तरह से जख्मी छात्र को बराड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद शहर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हमला करने वाले हमलावर फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुलाना और बराड़ा पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक कोई गिरफ्त में नहीं आया है। जानकारी के अनुसार इसराना निवासी भूपेेंद्र मुलाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लॉ कालेज का छात्र है।
घटना के बाद मुलाना थाना प्रभारी राज कुमार व बराड़ा थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश जारी कर दी। थाना प्रभारी राज कुमार ने बतया कि हमलावर कार में सवार होकर शाहाबाद की ओर फरार हो गए।