फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनाधिकृत व्यक्ति ने की व्यापारी के साथ मारपीट

विज्ञापन
कालका रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट के बाद शरीर पर लगे निशाना दिखाता व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका रेलवे स्टेशन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। स्टेशन के पार्सल कार्यालय में अनधिकृत से सामान की ढुलाई व उठान करने वाले व्यक्ति ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

घायल व्यापारी की तरफ से मामले की शिकायत जीआरपी से की गई है। चंडीगढ़ निवासी शेष नारायण तिवारी ने बताया कि हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस से उसका कुछ सामान आया था। उसने पार्सल कार्यालय में निर्धारित राशि जमा करवाकर अपने नग छुड़वा लिए और फिर इन नगों को अपने वाहन में अपने ही कर्मचारियों से लोड करवा लिया। इस बात से गुस्साए रामलाल नामक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग की। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पार्सल कार्यालय में अनधिकृत तरीके से काम करते हुए अवैध वसूली करता है और जो उसकी बात नहीं मानता उसके साथ मारपीट करता है। इसकी वजह से कुछ समय पहले आरपीएफ के एक एएसआई और पार्सल बाबू के बीच भी धक्का-मुक्की भी हो चुकी है।
विज्ञापन


पीडि़त व्यापारी की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी और जो भी जांच रिपोर्ट में आएगा, उसके आधार पर ही एफआईआर की जाएगी।
नवीन कुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना कालका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें