फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू स्पेशल ट्रेन चार को

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ऊना हिमाचल से हरिद्वार के बीच चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन नंबर 04502 का संचालन अब एक मार्च को नहीं बल्कि चार मार्च से किया जाएगा। इसी प्रकार 04501 का संचालन दो मार्च की जगह पांच मार्च को होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने संचालन की तारीख में बदलाव कर दिया है और इसके लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। दरअसल रेलवे को यात्रियों की तरफ से आग्रह प्राप्त हो रहे थे कि ऊना हिमाचल से सहारनपुर के बीच चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक किया जाए। इसके बाद रेलवे ने हरिद्वार तक ट्रेन के संचालन को लेकर योजना तैयार कर ली थी और समय सारिणी को भी जारी कर दिया था।
यह है समय सारिणी



ऊना हिमाचल से ट्रेन नंबर 04502 दोपहर 1.50 बजे रवाना होकर शाम 5.32 बजे अंबाला कैंट और रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04501 हरिद्वार से सुबह 4.30 बजे रवाना होकर 8.15 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 12.30 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी। ट्रेन बीच रास्ते में रुड़की, सहारनपुर, पिलखनी, सरसावा, यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, राजपुरा, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, नोगांव, न्यू मोरिंडा, मोरिंडा, कुराली, मियांपुर, रुपनगर, घनौली, भरतगढ़, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब, नंगलडैम व राय महतापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें