फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से निपटने के लिए स्थापित होंगे उमंग पोस्ट कोरोना केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के बाद ब्लैक फंगस वाले मरीजों के उपचार के लिए हरियाणा प्रदेश के सरकारी और बड़े अस्पतालों में उमंग पोस्ट कोरोना केयर सेंटर उमंग स्थापित किए जाएंगे हैं। संबंधित अस्पताल में एक ऐसे कमरे की व्यवस्था होगी जिसमें संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ मनोरोग चिकित्सक और योग शिक्षा की भी व्यवस्था भी की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री विज अपने निवास स्थान पर बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी से निपटने के लिए अतिरिक्त तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से दवाएं मांगी गई है। केंद्र से कुछ दवाइयां हमें मिली भी हैं। अब हरियाणा सरकार भी बाहर से दवाइयां मंगवाने के लिए ग्लोबल टेंडर कर रहीं है। लगभग एक करोड़ दवाएं मंगाने की व्यवस्था रहेगी ताकि ब्लैक फंसग के रोगियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनका सुचारु रूप से उपचार हो सकें। विज ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते कोरोना का ग्राफ नीचे आ रहा हैं। लोगों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी किटों का भी वितरण किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्टिंग, ट्रेकिंग, ट्रेसिंग व ट्रीटमेंट का रखा जा रहा ध्यान
उन्होंने कहा कि 4-टी मंत्र का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यानी टेस्टिंग, ट्रेकिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट। इनको अपनाकर हम कोरोना को शुरुआती तौर पर खत्म करने में सक्षम हो सकेंगे। बदले परिवेश में देखा जाए तो कोरोना महामारी के चलते टीकाकरण में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें