फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुसे दो युवकों ने महिला से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा मंदिर के पास दो युवकों ने एसी रिपेयर का बहाना बनाते हुए घर में घुसकर महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े युवक पहले तो एसी रिपेयर करने के लिए महिला मनीमा को बुलाया। जब महिला ने मना कर दिया तो युवक जबरन घर में घुस गए। मारपीट करते हुए महिला के हाथों से दो सोने की चूड़ियां सहित कानों की बालियां उतार लीं। इस बीच महिला की जीभ काट दी। इससे वह खून से लथपथ हो गई और हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन सूचना मिलते ही घर पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए एमएम मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बेटे सौरभ की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने काम पर गए हुए थे। उनकी माता मनीमा घर पर अकेली थी। इसी बीच दो युवक जबरन घर में घुस गए।
विज्ञापन

महिला के बेटे सौरभ की शिकायत आई थी। जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई होगी।
-बलकार, थाना प्रभारी साहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें