फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पैसे वापस मांगने पर तलवार और खंडे से हमला, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। विदेश भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़पने और पैसे वापस मांगने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जडोत रोड स्थित दशमेश नगर में पैसे का तकादा करने गए कुराली (पंजाब) निवासी युवकों पर आरोपी परिवार ने तलवार और खंडे से हमला कर दिया।
हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी दंपती और उनके बेटे-बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के कुराली (वार्ड नंबर 12) निवासी संदीप सिंह (36) ने बताया कि उसने अपने दोस्त को विदेश भेजने के लिए दशमेश नगर निवासी सतनाम सिंह को 15 लाख दिए थे। 3-4 महीने बाद भी सतनाम ने न तो दोस्त को विदेश भेजा और न पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सतनाम सिंह ने फोन कर संदीप को पैसे लेने के लिए घर बुलाया। संदीप अपने दोस्तों फतेह सिंह, हरप्रीत सिंह और गौरव कुमार के साथ गाड़ी में सवार होकर सतनाम के घर पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें