फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कसेरला कलां के एक ही परिवार के दो युवकों की मौत, गांव में छाया मातम

विज्ञापन
मृतक कर्ण का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। नए साल पर पंजाब के जालंधर में माथा टेकने गए बराड़ा के गांव कसेरला कलां के दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनके चार साथी घायल हो गए। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन युवकों की मौत हुई वह एक ही परिवार के थे। शुक्रवार को जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना में जान गंवाने वाले कर्ण और प्रिंस का शव शुक्रवार सुबह उनके गांव पहुंचा और परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जवान युवकों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, जालंधर में घायलों की मदद के लिए डेरा सचखंड बल्लां से और भीम आर्मी की टीम भी मदद के लिए पहुंच गई। इसके अलावा श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान सिरसगढ़ के संचालक संत मनदीप दास ने इस घटना पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है। प्रिंस दो बहनों का था इकलौता भाई : सुरेश कुमार ने बताया कि प्रिंस दो बहनों का इकलौैता भाई था जो उगाला के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था, वहीं कर्ण यारा गांव के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। इन युवकों में कर्ण, प्रिंस और राहुल एक ही परिवार के हैं।

मृतक कर्ण का फाइल फोटो

मृतक कर्ण का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें