फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर पंच, डंडों व चेन से हमला

Tue, 25 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के इंदिरा चौक के पास सेठी चाप वाले के निकट पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने दो युवकों पर पंच, डंडों व चेन से हमला कर घायल कर दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्वाल मंडी निवासी दीपक ने बताया कि वह ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता है। 18 नवंबर की रात को वह अपने दोस्त लोकेश बावा के साथ बस स्टैंड के बाहर कार में अंडे खा रहे थे। तभी चाय का काम करने वाला आर्यन युवक ने आकर शराब के नशे में बहस शुरू कर दी। उस समय तो डायल-112 को फोन करने पर आर्यन मौके से भाग गया। 20 नंवबर को वह अपने दोस्त के साथ जनता स्वीट हाउस के पास सेठी चाप वाले की दुकान पर गया तो आर्यन सहित सात अन्य युवकों ने आकर डंडों, चेन, पंच से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आर्यन सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें