फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बराड़ा के पीलिया संभावित क्षेत्रों में 15 दिन लगातार होगी सफाई, अधिकारियों के नंबर किये जारी

Tue, 25 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

बराड़ा। पीलिया के मामलों को लेकर सोमवार को एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें पालिका के सचिव को आदेश दिए गए कि नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले समस्त वार्डों की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने बताया कि नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की तीन टीमों का गठन किया गया, जो प्रभावित वार्डों में नाले-नालियों की साफ-सफाई करेंगे। बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हिदायतें दी गई कि निरंतर पानी की सप्लाई की जांच करेंगे व विभाग के संबंधित कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रिहायशी इलाकों में बने घरों में पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगे। विशेषतौर से पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन की सही मात्रा करना सुनिश्चित करेगें। पीलिया संभावित क्षेत्रों में अगले 15 दिनों तक साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने आमजन अपील की कि पानी व सीवरेज का कनेक्शन स्वयं न करें बल्कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व नगरपालिका कार्यालय बराड़ा को सूचना दें और जिस पलम्बर के पास विभागीय लाइसेंस है उन्हीं से ही कनेक्शन करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बैठक में निर्देश दिए गए कि विभाग की ओर से निरंतर पानी के नमूने एकत्रित कर पानी की गुणवता की जांच लेबोरेटरी से करवाएंगे। जिस भी वार्ड में पाइप टूटने के बाद पानी का रिसाव हो रहा है तो विभाग अधिकारी दीपक कुमार राणा, कनिष्ठ अभियंता (9034914557) एवं पवन सिंह, सुपरवाइजर (9812286524) को दिए पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें