फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन से मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो कीमती मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:40 बजे आरपीएफ की सीआईबी यूनिट के एसआई विकास अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान माल गोदाम शेड के पास बेंच पर बैठे दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान सुखदेव सिंह निवासी चेतनपुरा और रणधीर सिंह निवासी गालोवाली अमृतसर की जेब से वीवो कंपनी के दो टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये फोन रात के समय स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में सोते हुए यात्रियों की जेब से चोरी किए थे। वे इन्हें बेचने की फिराक में थे, लेकिन बिल न होने के कारण ग्राहक नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें