फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पशु क्रूरता के मामले में पिकअप चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। पशु क्रूरता के मामले में एक पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चालक की पहचान सहारनपुर निवासी सलमान के रूप में हुई है। पुलिस ने कालपी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका, जो साहा से सहारनपुर जा रही थी। जांच में वाहन के भीतर 6 भैंसें अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरी मिलीं। इससे उनकी जान को खतरा था। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत केस दर्ज कर वाहन और पशुओं को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें