फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो युवक नहर में डूबे, नहीं मिला सुराग

Sat, 31 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला/ कुरुक्षेत्र। बुढ़ेड़ा हेड पर शुक्रवार को उस समय दो युवक नहर में डूब गए जब वे पेंट कार्य कर रहे थे। दोनों युवक सागर व गुरविंद्र अंबाला जिले के गांव भूना के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में सर्च अभियान भी चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। अब शनिवार को फिर सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हेड पर पिछले कई दिनों से ठेकेदार की ओर से पेंट कार्य किया जा रहा था। इसके लिए सागर व गुरविंद्र सामान्य दिनों की तरह रस्से के सहारे जाली पर खड़े होकर हेड के गेट पर पेंट कर रहे थे। अचानक ही सागर की जाली का रस्सा खिसक गया और वह पानी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए गुरविंद्र भी प्रयास करने लगा तो वह भी पानी में बह गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना केयूके एसएचओ विशाल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के परिजनों को भी सूचना दी। वे भी मौके पर पहुंचे और प्रगट सिंह गोताखोर के जरिये सर्च अभियान चलाया गया लेकिन पता नहीं चल सका। एसएचओ विशाल कुमार का कहना है कि अब शनिवार को फिर तलाश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें