अंबाला। एयरफोर्स स्टेशन के गेट के बाहर सड़क हादसे में एक महिला सहित दो श्रमिक घायल हो गए। महिला को नागरिक अस्पताल से उपचार के बाद चंडीगढ़ भेज दिया गया, वहीं श्रमिकों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। यह हादसा एक अधिकारी की अनियंत्रित कार की वजह से हुआ था। पहले कार ने एक्टिवा सवार एमईएस की अधीक्षक महिला को चपेट में लिया और फिर साइकिल लेकर खड़े 2 मजदूर को टक्कर मार दी। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में मौजूद आमोद कुमार व धनपत ने बताया कि वो एयरफोर्स स्टेशन पर पेंट का काम करने के लिए जा रहे थे, लेकिन एयरफोर्स स्टेशन के पास अधिकारी की कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में धनपत की बाजू टूट गई है और आमोद कुमार की टांग में भी चोट लगी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।