अंबाला। टेलिग्राम आईडी से क्रिप्टो करंसी में रुपया लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई, न तो रुपया मिला और न ही मुनाफा। अंबाला सिटी के नरेश विहार निवासी संजय कुमार की शिकायत पर साइबर थाने में तीन लाख 15 हजार रुपये का धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। संजय ने बताया कि 25 जून को उसकी टेलीग्राम आईडी पर एक संदेश आया जोकि विक्रम नाम की आईडी से था। इस पर उन्हें रोलेक्स का टास्क दिया गया और कहा गया कि उन्हें इसके लिए मेहनताना भी मिलेगा, इसके बाद उसने काम शुरू कर दिया तो उसके पास रुपये से संबंधित स्क्रीन शॉर्ट भेजे जाने लगे, फिर उन्हें रुपया लगाकर मुनाफे का लालच दिया गया और धोखाधड़ी से उक्त राशि ले ली।