अंबाला। रेलवे ने ब्यास में होने वाले राधा स्वामी सत्संग के लिए दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जिससे कि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। यह दोनों ट्रेनें पूरी तरह से अनारक्षित श्रेणी की होंगी।
श्रद्धालुओं को सीट हासिल करने के लिए मारामारी न करनी पड़े। पहली ट्रेन का संचालन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ब्यास के लिए और दूसरी ट्रेन का संचालन सहारनपुर से ब्यास के बीच दोनों दिशाओं में किया जाएगा।
हजरत निजामुद्दीन-ब्यास
रेलगाड़ी संख्या 04451 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 26 जून को शाम 7:40 बजे प्रस्थान करेगी एवं सुबह 4:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04452 ब्यास रेलवे स्टेशन से 29 जून को रात 8:35 बजे प्रस्थान करेगी एवं सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना व जालंधर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
सहारनपुर-ब्यास
रेलगाड़ी संख्या 04565 सहारनपुर से 27 जून को रात 8:50 बजे प्रस्थान करेगी एवं देर रात 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04566 ब्यास से 29 जून को दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी एवं रात 8:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना व जालंधर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।