फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस को गुमराह करने के लिए चार सितारा होटल में रुके थे आरोपी

Fri, 16 Jan 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर थाने को दहलाने की साजिश में शामिल दो सगे भाइयों सौरभ व आकाश से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने भी जानकारी जुटाई है। शुक्रवार को एनआइए ने फोन के जरिये संपर्क साधा था व सिग्नल एप से जुड़ी कुछ अहम जानकारी ली थी कि उनके साथ कौन-कौन जुड़ा है। हालांकि शुक्रवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों से निशानदेही भी करवाई है। इस हमले की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए दोनों भाई को सीआईए-1 की टीम फिरोजपुर लेकर रवाना होगी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शातिर चाल चलते हुए किसी सामान्य ठिकाने के बजाय शहर के चार सितारा होटलों में शरण ली थी, ताकि लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे उनकी आतंकी साजिश छिप सके। दोनों भाई क्लार्क इन होटल तो कर्मजीत बलदेव नगर थाने के ठीक सामने बने होटल में रूका था ताकि वह रातभर थाने पर नजर रख सके।
सौरभ से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मैसेज मिलने के बाद ही धमाके की साजिश रची गई थी। विस्फोटक फिरोजपुर में बॉर्डर से सटे खेत से मिलने का मैसेज भी उनके पास सिग्नल एप के जरिये आया था। इस धमाके को सामान्य रूप देने के लिए शातिर आरोपियों ने भारी की जगह बेहद कम मात्रा विस्फोटक का इस्तेमाल किया था ताकि अगर कार में धमाका हो तो यह पता न सके कि विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है। सिलिंडर फटने को ही धमाके का कारण बनाया जा सके। इसलिए आरोपियों ने एलसीडी के बीच में बेहद कम मात्रा में विस्फोटक रखा था। एप के जरिये ही बताया गया था कि हरियाणा के किसी बड़े थाने को निशाना बनाना है। इसलिए उन्होंने पंजाब बॉर्डर से सटे बलदेव नगर थाने को चुना ताकि वारदात को अंजाम देकर वह बॉर्डर बार कर जाए।
विज्ञापन

एफएसएल की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, पंजाब की एजेंसियों का भी ले रहे सहारा

उधर, सुरक्षा एजेंसियों की नजर कार से बरामद हुए विस्फोटक की एफएसएल रिपोर्ट पर भी निगाहें अटकी हुई है कि कहीं वह आरडीएक्स की तरह कोई विस्फोटक तो नहीं। आरोपियों ने अभी तक जो तरीका अपनाया है वो आतंकी साजिश की ओर भी इशारा कर रहा है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। जबकि फिरोजपुर से पकड़े गए दोनों आरोपियों का घर पाकिस्तान सीमा के पास है व सौरभ नशे की तस्करी भी करता है। फिरोजपुर में पाकिस्तान से नशे की खेप बरामद होती है। ऐसे में यह तमाम जुड़ाव कहीं न कहीं बड़ी साजिश को बयां कर रहे हैं। इसलिए पुलिस पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों का भी सहारा ले रही है।

दोनों भाई सहित पूरे परिवार के खातों पर नजर

कार खरीदने के लिए खाते में आए पैसे का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें खाते खंगाल रही है। दोनों भाई के अलावा उनके पूरे परिवार व खास जुड़ाव रखने वालों के खाते खंगाले जा रहे हैं ताकि फंंडिंग का पता चल सके। उधर, आरोपियों के जरिये यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इस तरह की किसी ओर साजिश को अंजाम देने की तैयारी तो नहीं हो रही व सिग्नल एप पर कौन-कौन जुड़ा हुआ था। आरोपियों को फंडिंग करने में विदेशी हैंडलर, खालिस्तानी या आतंकी संगठन का हाथ तो नहीं है।
-

विस्फोटक सामग्री आरोपियों ने फिरोजपुर के खेत से उठाई थी। आरोपियों के खातों को भी खंगाला जा रहा है। इस पूरी साजिश में सिग्नल एप का इस्तेमाल हुआ है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अजीत सिंह शेखावत, एसपी अंबाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें