फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहार के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिहार जाने वाली आम्रपाली सहित जनसाधारण ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने बिहार की तरफ दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि पहली ट्रेन दरभंगा से सरहिंद और दूसरी पूर्णिया से सरहिंद के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। दरभंगा से 28 जून को ट्रेन नंबर 05581 सुबह 5.30 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3 बजे अंबाला कैंट और सुबह 4.30 बजे सरहिंद पहुंचेगी।
वापसी में सरहिंद से 29 जून को ट्रेन नंबर 05582 सुबह 6.30 बजे रवाना होकर 7.30 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05563 पूर्णिया कोर्ट से 28 जून को रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2 बजे अंबाला कैंट और 3 बजे सरहिंद पहुुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05564 सरहिंद से 30 जून को सुबह 5 बजे रवाना होकर 6 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन दोपहर 3.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें