फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो पक्षों में चले गंडासी और कुल्हाड़ी, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
अस्पताल के बेड पर उपचार लेता कैलाश।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। साईं मंदिर के पास स्थित साईं मार्केट में शनिवार को दुकान के किराए और कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुए इस विवाद में गंडासी, कुल्हाड़ी, हथौड़े और कैंची चले। इस हमले में दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए।
डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को शहजादपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन गंभीर घायलों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम पक्ष के कैलाश का आरोप है कि दुकान उनकी पत्नी ने गौरव नामक व्यक्ति को 10 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दी थी।
विज्ञापन

तीन महीने से किराया और बिजली का बिल न भरने के कारण उन्होंने दुकान पर ताला लगा दिया था। दोपहर को चीनू, यशपाल उर्फ बंटी, आशु शर्मा, कुलदीप और दीपक गुप्ता समेत 8-10 लोग जबरन ताला तोड़ने पहुंचे। विरोध करने पर हमलावरों ने हथौड़े, कुल्हाड़ी व कैंची से हमला कर दिया। हमले में कैलाश के पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में तीन टांके आए हैं। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटे अनमोल के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रविंदर राणा ने बताया कि शहजादपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कैलाश, आशु शर्मा और यशपाल उर्फ बंटी को नागरिक अस्पताल अंबाला शहर रेफर किया है।

अस्पताल के बेड पर उपचार लेता कैलाश।  संवाद

अस्पताल के बेड पर उपचार लेता कैलाश।  संवाद

अस्पताल के बेड पर उपचार लेता कैलाश।  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें