फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और तलवारें, छह लोग घायल.... दो पीजीआई रेफर

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल दंपति। संवाद
विज्ञापन
- सिटी के सुल्तानपुर स्थित दशमेश नगर में पैसों के लेन-देन में हुआ संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सुल्तानपुर स्थित दशमेश नगर में सोमवार शाम पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे, कृपाण और तलवारें निकाल लाए। इस झगड़े में एक महिला समेत दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलदेव नगर थाना पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
दशमेश नगर निवासी सतनाम ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे वह अपने परिवार और पत्नी कमलजीत कौर के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान पंजाब के लुधियाना (मच्छीवाड़ा) निवासी संदीप और फतेह सिंह कुछ अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे। सतनाम के मुताबिक, उनके बीच कुछ समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। सतनाम ने उन्हें पैसे देने की बात भी कही थी, लेकिन बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई।
विज्ञापन

पीड़ित सतनाम का आरोप है कि संदीप, फतेह सिंह और उनके साथ आए हमलावरों ने रंजिश के तहत घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। इसके जवाब में दोनों ओर से तलवारें, कृपाण और धारदार हथियार चले। हमलावरों ने बचाव में आई सतनाम की पत्नी कमलजीत कौर के पेट में लातें मारीं, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं, सतनाम के हाथों पर भी हथियारों से कई गहरे घाव लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने कराया बीच-बचाव
झगड़े की आवाजें और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराते हुए पुलिस को सूचित किया। बलदेव नगर थाना पुलिस के मौके पर पहुंचते ही स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ
अंबाला के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लुधियाना के मच्छीवाड़ा निवासी संदीप और फतेह सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने सतनाम, उसकी पत्नी कमलजीत कौर और राजीव को इलाज के बाद बलदेव नगर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा पाया गया है। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी, बलदेव नगर थाना, अंबाला सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें