फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक पर चलाईं दो गोलियां, हालत गंभीर

विज्ञापन
अंबाला के दुखेड़ी गांव में जांच करती हुई पुलिस की टीम: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दुखेड़ी गांव में बुधवार को गली में जा रहे केशव (19) पर एक युवक ने दो दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में गोलियां चला दी। आरोपी दो फायर करने के बाद भाग गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले तो पेट में गोली लगने से खून से लथपथ केशव को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पेट के ऑपरेशन के बाद अंबाला सिटी के एमएम सद्दोपुर रेफर कर दिया गया।
यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल केशव की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ाव थाना पुलिस ने केशव के चाचा सुरिंद्र की तहरीर पर हमलावर अंकित राणा पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हमले में अन्य की भी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। पूरी योजना के तहत केशव पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर गिरने से सिर में भी आई चोट : पुलिस के अनुसार, गोली लगने के बाद केशव बेसुध होकर जमीन पर गिर गया था जिससे सिर पर भी गहरे घाव हुए हैं। वहीं मौके पर दो गोली के खोल बरामद हुए हैं। पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अंबाला के दुखेड़ी गांव में जांच करती हुई पुलिस की टीम: संवाद

अंबाला के दुखेड़ी गांव में जांच करती हुई पुलिस की टीम: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें