फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज गाड़ी चलाने पर आरटीए के दो चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से गाड़ी चलाने पर आरटीए सचिव कार्यालय के वाहन के दो चालान यातायात पुलिस ने काट दिए। इसके बाद जब गाड़ियों के चालक के पास मोबाइल पर चालान का मैसेज आया तो वह हैरान रह गए। जब लोकेशन देखी तो पता लगा कि दिल्ली अंबाला राजमार्ग पर लापरवाही हुई।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित दो-दो हजार रुपये के दोनों चालान को भरना पड़ गया। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि आरटीए सचिव कार्यालय के पास सड़क सुरक्षा में सबसे अहम जिम्मेदारी है। दरअसल यातायात विभाग द्वारा करीब दो वर्ष पहले दिल्ली अंबाला राजमार्ग पर पानीपत से लेकर अंबाला तक अत्याधुनिक कैमरे लगा दिए गए थे। मगर किसी विवाद के कारण कैमरों का दो वर्ष तक संचालन नहीं हो सका।
अब कुछ समय पहले ही बीएसएनएल की नेटवर्किंग मिली तो कैमरों को सुचारू कर दिया गया। यह अत्याधुनिक कैमरे हैं, जो दूर से ही वाहन की पूरी कुंडली निकाल लेते हैं। इन कैमरों की फुटेज संबंधित जिलों की यातायात पुलिस को दी जाती है। वह आगे चालान करते हैं।
विज्ञापन

लगाता हो रहे चालान
जब राजमार्ग पर कैमरों की सुविधा शुरू हुई तो कुरुक्षेत्र के शाहबाद तक ही कैमरे संचालित थे। इसके कारण पंजाब जाने वाले लोग अक्सर अंबाला से अपने वाहन की गति बढ़ा देते थे। इस राजमार्ग पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चल सकते हैं। जबकि ट्रक आदि के लिए अलग स्पीड निर्धारित है। मगर एक-दो महीने पहले ही अंबाला के शहीदी स्मारक के सामने फुट ओवरब्रिज से लेकर मंजी साहिब गुरुद्वारा पर भी कैमरों को सुचारू कर दिया गया। जिसकी जानकारी बहुत से लोगों को नहीं है। अधिकारियों की मानें तो करीब 3500 चालान इस नई व्यवस्था के बाद हो चुके हैं।


वर्जन



हमारे कार्यालय में अनुबंध पर गाड़ियां लगी हैं। ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को पकड़ने के दौरान चालक ने गाड़ी तेज भगाई। इसके कारण यह चालान हुए हैं। चालक ने चालान को भर दिया है। इसीलिए सभी को यही सलाह है कि निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन

-सुशील कुमार, सचिव, आरटीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें