फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारों को उम्रकैद

Fri, 05 Jun 2015 01:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेशन जज की अदालत ने दो अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

 
पहले मामले में सेशन जज अंबाला की अदालत ने हत्या के एक मामले में धर्मवीर उर्फ दप्पू को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इस मामले में शामिल 6 मुलजिमों का फैसला पहले ही हो चुका था।

धर्मवीर को यह सजा 2006 के एक हत्या के मामले में सुनाई गई है। वर्ष 2006 में पुरानी रंजिश के चलते धर्मवीर व इस मामले में शामिल अन्य 6 मुलजिमों ने देशराज और अनिल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही धर्मवीर फरार हो गया था और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इस मामले में फैसला सुनाते हुए सेशन जज ने धर्मवीर को उम्रकैद की सजा दी है। धर्मवीर गांव नग्गल तहसील नारायणगढ़ का निवासी है और यह मामला शहजादपुर थाने से संबंधित था।

उधर, दूसरे मामले में मनीमाजरा निवासी लखनपाल को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है। लखनपाल जो मूल रूप से मुरादाबाद का निवासी है, काफी लंबे समय से मनीमाजरा में रह रहा था और उसका अपनी पत्नी बिमला और ससुर भाग चंद से झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में होली के दिन लखनपाल ने तोपखाना पंजोखरा रोड पर अपने ससुर भाग चंद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सेशन जज ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए लखनपाल को उम्रकैद की सजा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें