फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी अध्यापक सहित कोरोना ने ली 2 की जान, 3299 हुई संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कोरोना अब जिले में धड़ल्ले से जान लेने लगा है। सोमवार को तीन जान लेने के बाद मंगलवार को भी कोरोना ने दो जान लील ली। इनमें नारायणगढ़ वार्ड नंबर 1 में रहने वाले 55 वर्षीय अंग्रेजी के अध्यापक भी शामिल हैं। उनकी पत्नी भी नारायणगढ़ में सरकारी स्कूल में प्राध्यापिका हैं। वह 23 को मुलाना के कोविड अस्पताल में रेफर किए गए थे, जिन्होंने मंगलवार दोपहर बाद दम तोड़ दिया। देर शाम उनका संस्कार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करवाया। वहीं दूसरी ओर छावनी के पल्लेदार मोहल्ले निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुलाना कोविड अस्पताल में रेफर किया गया था। इसके अलावा वह शुगर से भी ग्रस्त थे। अब तक कोरोना जिले में 31 मरीजों की जान ले चुका है। मंगलवार को कोरोना के 71 नए केस सामने आए और पुराने 95 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब कोरोना से 3299 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2815 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 453 एक्टिव केस रहे गए हैं।
विज्ञापन

यहां से मिले नए केस: कोरोना संक्रमण के जो नए केस मंगलवार को मिले हैं उसमें सबसे ज्यादा 32 संक्रमित मरीज अंबाला शहर से मिले हैं। इसके बाद कैंट से 26 मरीज, 7 मरीज चौड़मस्तपुर, 3 केस शहजादपुर और 2 मुलाना व 1 बराड़ से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें