फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाढ़ से गई दो लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जलभराव के चलते महेश नगर थाना क्षेत्र में एक महिला बुजुर्ग और बाइक चालक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि बाइक चालक सुरेश कुमार शहजादपुर से पत्नी और बेटी को लेने के लिए छावनी बस स्टैंड जा रहा था। जैसे ही वह सरसेहड़ी रोड पर पहुंचा तो अचानक धंसी सड़क में गिर गया। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ तो किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि व्यक्ति की पत्नी और बेटी कुरुक्षेत्र गए थे। बस स्टैंड लेने आने के लिए पत्नी मना कर रही थी। इसके बावजूद वह लेने के लिए चल दिए, लेकिन रास्ते में डूबने से मौत हो गई। उधर, रामपुर पेट्रोल पंप के सामने ही महिला बुजुर्ग 62 वर्षीय अनीता जैन का शव अपने ही घर में जमा पानी में बहता मिला।
परिजनों ने बताया कि अनीता जैन ने शादी नहीं कराई थी और भाई के साथ ही रहती थी। घर में कई-कई फीट पानी जमा होने के कारण परिवार पहली मंजिल पर ही रह रहा था। मृतक के भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि सोमवार रात को वह अपनी पहली मंजिल पर सोए थे। सुबह उठे तो देखा कि अनीता का शव पानी में तैर रहा था। यह पता नहीं चल पाया कि आखिर कब वह उठने के बाद नीचे चली गई और डूब गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई रोशन लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को दोनों पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें