फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खतरे का नहीं था अंदेशा, पानी घर को डुबोने लगा तो सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तीन दिन हुई बारिश के दौरान नई आबादी स्थित लोगों के घरों में कमर तक पानी भर हो गया। लोगों को घरों से सामान निकालने का समय तक नहीं मिला और सामान खराब हो गया। कुछ लोग ही मुश्किल से अपना सामान इस आपदा में बचा पाए। उनका कहना है कि पहले उन्हें खतरे का अंदेशा नहीं था। अचानक पानी घरों में पानी भरने लगा तो वे डर गए। मजबूरन 10 से अधिक परिवारों ने नई आबादी स्थित निर्माणाधीन धर्मशाला में शरण लेनी पड़ रही है। वह दो दिन से धर्मशाला में ही गुजर बसर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अधिकतर सामान खराब
बाला ने बताया कि उसके परिवार में 12 सदस्य हैं। बारिश के कारण घर में करीब दो फुट पानी भरा है। इस कारण घर में रखा अधिकतर सामान खराब हो गया है जो समान बचा था वह अपने साथ निर्माणाधीन धर्मशाला में ले आए।
बड़ी मुश्किल से निकाले
प्रेमवती ने बताया कि सोमवार को दोपहर से घर में पानी आना शुरू हो गया। उन्होंने कुछ सामान बचा लिया और कुछ सामान को ईंट रखकर ऊंचा करके रख लिया। हमें पानी से निकलने में भी काफी संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

नहीं उतरा पानी
निर्मला ने बताया कि उसके परिवार में आठ सदस्य हैं और उसके घर में कमर तक पानी जमा है तथा काफी सामान खराब हो गया। पहले पानी को देखकर लगा था कि हमेशा की तरह कम हो जाएगा मगर यह नहीं पता था कि हम फंस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें