अंबाला। हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों शव कब्जे में लेकर जीआरपी ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले घायल व्यक्ति को उपचार के लिए कैंट के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है जो देखने से किसी अच्छे घर का प्रतीत होता है। दूसरी घटना सिटी और कैंट के बीच जंडली फाटक के पास हुई। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा किलोमीटर नंबर 265/20-18 के पास हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 58-60 वर्ष है और उसके पास कोई शिनाख्ती दस्तावेज नहीं मिला है।