फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हवाला के मामले में राजस्थान में पीड़ित के साथी को खोजने में जुटी अंबाला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रिवाल्वर दिखाकर ऑटो सवार व्यक्ति से 25 लाख रुपये की लूट के मामले में अंबाला पुलिस राजस्थान पुलिस के संपर्क में है। वह लगातार राजस्थान में इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति को खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति मामले में अहम कड़ी साबित हो सकता है क्योंकि जिस दिन यह वारदात हुई वह उसी दिन से गायब है। अब उसकी लोकेशन राजस्थान की मिली है। पुलिस ने वहां जाकर कुछ जगहाें पर व्यक्ति को तलाशा है मगर सफलता हाथ नहीं लगी है। दरअसल, यह पीड़ित का साथी है, उसके साथ ही काम करता था।
विज्ञापन




शहर के इंको चौक पर पूर्व में लूट हुई थी। जिसमें दो बाइकों पर आए चार बदमाश स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से 60 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। मामले में पहले जांच रेलवे जीआरपी ने की। इसके बाद सीआईए के पास जांच आ गई। इसमें सीसीटीवी फुटेज से लेकर अन्य तथ्य खंगाले गए। पुलिस को यह पता चला कि यह रुपये हवाला के थे, जिससे लूटे गए उसी के साथी ने लूट को अंजाम दिया।







पुलिस पहले ही कपड़ा कारोबार के हवाला के रुपये बता चुकी है



25 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हाे गया कि यह हवाला के रुपये हैं। साथ ही गुजरात से काफी माल अंबाला में आता है। ऐसे में यह रुपये अवैध रूप से भेजे जा रहे थे। इस मामले की शिकायत दर्ज कराने में भी शिकायतकर्ता आनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें