अंबाला। दो अलग-अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जीआरपी ने डेड हाउस में रखवा दिया है। पहले मामले की जांचकर्ता वीणा ने बताया कि जंडली पुल के पास चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली अप व डाउन लाइन के मध्य किमी नंबर 200-14 15 के पास शव मिला था। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष है। शव दो दिन पुराना बताया गया है।
इसी प्रकार दूसरे मामले में जांचकर्ता मंजीत कौर ने बताया कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेल यार्ड में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 24-25 वर्ष है। मृतक की दाहिनी बाजू पर सुरमे से पीके गुदा हुआ है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण ट्रेन से गिरना बताया गया है।