फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हेरोइन तस्करी व नकदी के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए छावनी के कच्चा बाजार निवासी मोहित वालिया उर्फ डब्बू और सीएनआई चर्च कंपाउंड निवासी मोहित वालिया उर्फ डब्बू को गिरफ्तार किया। आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। मामले में गिरफ्तार किए गए पहले आरोपियों ने बताया था कि आरोपी मोहित वालिया व सूरज मसीह भी नशा तस्करी के मामले में संलिप्त हैं। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन




यह था मामला

21 मार्च 2025 को सीआईए-1 को सूचना मिली थी कि आरोपी हीरा चावला दिल्ली से नशीला पदार्थ हेरोइन लाकर नशा सप्लाई का काम करता है जो आज भी दिल्ली से भारी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन लेकर गाड़ी नंबर डीएल-14-सीई-0180 में काली पलटन पुल से गुजरेगा। सूचना उपरांत काली पलटन पुल के पास से नाकाबंदी की गई और गाड़ी सहित आरोपी को काबू किया गया। गाड़ी में चालक की सीट के नीचे से एक किलोे ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस दौरान नशा तस्करी में संलिप्त लखन को गिरफ्तार करके उसके घर से पांच लाख 69 हजार रुपये ड्रग्स मनी भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें