फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिल्ली से अंबाला तक दो तो अंबाला से जालंधर तक बिछेगी एक नई रेल लाइन

विज्ञापन
अंबाला कैंट से लु​धियाना-जालंधर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली रेल लाइन। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली से अंबाला तक दो नई रेलवे लाइन और अंबाला से लुधियाना-जालंधर तक एक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे ने इस योजना को तैयार कर लिया है। अब इस योजना के तहत भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन तीनों नई रेल लाइनों के बिछने से ट्रेनों का समय पर संचालन तो हो ही सकेगा, वहीं नई ट्रेनों के संचालन के लिए भी रुपरेखा तैयार हो सकेगी। मौजूदा समय में दिल्ली से अंबाला होते हुए जम्मू तक दो रेल लाइन बिछाई गई हैं। इन दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इस प्रकार ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है, उसके आधार पर नई रेल लाइन को लेकर रेलवे ने धरातल पर उतरकर प्रस्ताव तैयार किया था।
इसके तहत दिल्ली से अंबाला और फिर अंबाला से लुधियाना-जालंधर तक लगभग 153 किमी का सर्वे किया गया। विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके रेलवे के पास भेजी गई और इस पर मोहर लग गई। अब इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए अंबाला प्रशासन की मदद भी ली जा रही है ताकि जमीन मिलते ही नई रेल लाइन बिछाने का कार्य आरंभ हो सके।
विज्ञापन

बैठक में दी योजना की जानकारी
प्रस्तावित नई रेल लाइनों को लेकर बुधवार को डीसी ऑफिस में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें डीसी सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रेलवे विभाग की कंस्ट्रक्शन विंग के कार्यकारी अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि दिल्ली से अंबाला तक दो नई रेल लाइन प्रस्तावित हैं, वहीं अंबाला से लुधियाना-जालंधर तक भी तीसरी अतिरिक्त रेलवे लाइन बनाने का काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि इन नई रेल लाइनों के बनने से ट्रेनों के आवागमन में आसानी होगी। अंबाला-लुधियाना-जालंधर ट्रैक के बनने से अंबाला सहित पटियाला, फतेहगढ़, लुधियाना, कपूरथला और जालंधर तक यात्रियों को काफी फायदा होगा।
उपायुक्त ने दिए निर्देश
बैठक के दौरान अंबाला के डीसी अजय सिंह तोमर ने संबंधित अधिकारियों सको निर्देश दिए कि इस प्रस्तावित रेल लाइनों के तहत जो भी कार्य जैसे भूमि अधिग्रहण व अन्य किए जाने हैं, उसके लिए रेलवे सहित संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करे। उन्होंने यह भी कहा कि इन नई रेल लाइनों के दृष्टिगत जनस्वास्थ्य विभाग, पब्लिक हैल्थ, बिजली विभाग भी यह ध्यान रखें कि ट्रैक बनने के तहत उनकी कोई पाइप लाइन या अन्य कार्य प्रभावित न हो। इस संबंध रेलवे को भी अवगत करवाएं ताकि बेहतर समन्वय से सभी कार्यों को किया जाए। उन्होंने कहा कि निसंदेह इस नई रेल लाइन के बनने से सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें