जिले भर में डेंगू के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। रविवार को भी सिटी के सिविल अस्पताल में संदिग्ध डेंगू बुखार के कई मरीज पहुंचे। जिनमें से दो मरीजों को तो डेंगू बुखार की पुष्टि हो गई है, जबकि चार संदिग्ध डेंगू से ग्रस्त हैं। उनकी जांच अभी की जाएगी। अब तक जिले में डेंगू के 11 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 18 और संदिग्ध डेंगू से ग्रस्त मरीजों का टेस्ट किया गया है। अभी इन मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। उधर, अस्पताल में बनाए गए स्पेशल डेंगू वार्ड के बेड भी मरीजों से भर चुके हैं। फिलहाल डेंगू को लेकर जहां स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप का माहौल है।
इन मरीजों का चल रहा इलाजस्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के टेस्ट करने के बाद स्पेशल संदिग्ध मरीजों को डेंगू वार्ड में रखा गया है। जिसमें महिलाओं से बच्चों और बुजुर्ग से लेकर जवान सभी डेंगू की चपेट में है। इन मरीजों में गांव करधान की नीलम, दुर्गानगर के गौरव, हिमांशु, सुदेश निवासी गांव नसीरपुर, साहिल निवासी शाहबाद, नितिन मॉडल टाउन, विशाल गांव पतरहेड़ी, पराग इंद्रपुरी कालोनी सिटी शामिल है। इनमें से गांव नसीरपुर की महिला सुदेश और गांव पतरहेड़ी के विशाल को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने 18 मरीजों का डेंगू टेस्ट किया है। जिसमें एक महिला और एक बच्चे की रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अभी बाकी मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है।-डॉक्टर विनोद गुप्ता, चीफ मेडिकल अफसर, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।