फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर से निकलीं दो नाबालिग सहेलियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 थाने के अंतर्गत आने वाले दुर्गा नगर इलाके से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण की धारा 140(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से यूपी के संभल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री और पड़ोस में रहने वाली व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने थाने में गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें