फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला को बातों में लगा कार से पर्स लेकर भागे दो युवक

Fri, 06 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित सुभाष पार्क की ट्रैफिक लाइटों पर दो शातिर बदमाशोें ने महिला के पर्स चुराने का प्रयास किया। पहले तो दोनों आरोपियों ने महिला को कार से तेल निकलने की बात बोलकर बातों में उलझाया। इतने में एक ने महिला की मदद के लिए कार के आगे का बोनट खोलकर चैक करने लगा। इतने में दूसरे शातिर ने कार से पर्स निकाल लिया। अभी दोनों युवक निकलने लगे थे कि महिला ने पर्स गायब देकर शोर मचा दिया। राहगीरों के पीछे पड़ते ही दोनों युवक पर्स फेंककर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

अंबाला कैंट थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। दोनों युवकों की तलाश के लिए अंबाला कैंट के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उधर, इस वारदात के बाद शाम 5 बजे हाईवे किनारे लोगों का जमावड़ा लग गया था। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। हालांकि अभी तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें