फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, 8 बाइक बरामद

Fri, 12 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तीन दिन में पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोह को काबू किया है। इसमें सीआईए-1 की टीम ने नग्गल थाना क्षेत्र के सकराहो गांव निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली व मरदो साहिब गांव निवासी मनदीप सिंह को काबू किया। कोर्ट से मिले दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से 8 बाइकें बरामद हुई। जो अलग-अलग जगह से चुराई थी। वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बतलाया कि सिटी के काजीवाड़ा निवासी साहिल ने 22 मई को थाना अंबाला शहर में तहरीर दी थी कि 21 मई अज्ञात आरोपी ने कोर्ट परिसर से बाइक चुराकर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच का जिम्मा सीआईए-1 की टीम को सौंप दिया था। इससे पहले 10 सितंबर को एवीटी सैल के उप निरीक्षक दौलत राम व पुलिस दल ने रविदास मोहल्ला निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ भाई को काबू किया था। आरोपी के पास से 1 एक्टिवा व 9 बाइकें बरामद की गई थी। उन बाइकों को भी आरोपी ने खंडहरनुमा मकान में छिपाया हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें