अंबाला। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कनिका गोयल ने बताया कि उपमंडल स्तर पर दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। एसडी कॉलेज और दशहरा ग्राउंड में लगाए जाने वाले स्टॉलों से ही पटाखे खरीद सकेंगे। इनमें वे ही पटाखे बेच सकेंगे, जिन्हें प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी किया गया है। बिना लाइसेंस या निर्धारित स्थानों से बाहर पटाखे बेचने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद