फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में दो लोग घायल, 20 दिन बाद प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक तेज रफ्तार कार सवार ने न्यू दुर्गानगर निवासी पिता-पुत्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवक शिवांशु के बयान पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, न्यू दुर्गानगर निवासी 18 वर्षीय शिवांशु ने शिकायत में बताया कि 7 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे वह पिता बलविंद्र के साथ बाइक पर नग्गल गांव से पूजा के बाद घर लौट रहे थे। बाइक उनके पिता चला रहे थे। इस दौरान हाईवे-152 पर बलाना पुल के नीचे सड़क क्रॉस करते समय चंडीगढ़ रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटती देख चालक कार लेकर भाग गया। बाद में कार चालक की पहचान डुमरखां गांव, जिला जींद निवासी कंवलजीत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों को सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसी दिन चिकित्सकों ने शिवांशु को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया जबकि बलविंद्र को गंभीर हालत में पीजीआई सेक्टर-12 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उनके सिर, पेट व गले का ऑपरेशन हुआ। थाना सदर पुलिस ने शिवांशु के बयान पर शुक्रवार को आरोपी चालक कंवलजीत के खिलाफ चोट पहुंचाने की धारा 125(ए), गंभीर चोट पहुंचाना 125(बी) और लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें