फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंचायती जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
शहजादपुर की सरपंच नेहा शर्मा व उनके पति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। ग्राम पंचायत माजरा शहजादपुर में पंचायती जमीन के कब्जे और दुकानों (खोखों) के किराए को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया है। मौजूदा सरपंच नेहा शर्मा और पूर्व सरपंच व पंच वरुण शर्मा के परिवार आपस में भिड़ गए।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने, हथियार लहराने और महिलाओं से बदसलूकी के आरोप लगाते हुए शहजादपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
रास्ता रोककर फाड़े कपड़े, सीसीटीवी में कैद वारदात
मौजूदा सरपंच नेहा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में अवैध कब्जे हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई से दूसरा पक्ष रंजिश रखे हुए था। आरोप है कि आरोपियों ने पहले बीडीपीओ कार्यालय के बाहर हंगामा किया और दोपहर को जब वह बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं, तो उनका रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने गंडासी से वार करने की कोशिश की, उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। सरपंच ने दावा किया है कि पूरी घटना पंचायत के सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घर में घुसकर हथियार लहराने का आरोप
दूसरी ओर, पूर्व सरपंच व पंच वरुण शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे दुकानों के किराए से जुड़ा विवाद बताया। उनका आरोप है कि खोखों का किराया जमा होने की रसीद कटने से नाराज दूसरे पक्ष ने तलवार, चाकू और अवैध पिस्तौल के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। वरुण के मुताबिक, बीच-बचाव करने आईं उनकी मां उषा रानी तलवार के बट से घायल हो गईं, जबकि पत्नी ममता के कान के टॉप्स खींचने से उनका कान फट गया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


दोनाें पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। मामले में सरपंच पक्ष की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दी गई शिकायत की जांच की जा रही है।
- ओमचंद, थाना प्रभारी, शहजादपुर

शहजादपुर की सरपंच नेहा शर्मा व उनके पति। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें