फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एथलेटिक मीट में आर्य कॉलेज की दो छात्राओं ने झटके तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 62वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में आर्य महाविद्यालय की दो छात्राओं ने पदक हासिल कर अंबाला का नाम चमकाया। यह मीट कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 5 से 6 मई तक आयोजित हुई थी। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रीतिका ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि बीए प्रथम वर्ष की ही रुखसाना गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजु बाला ने दोनों छात्राओं को सोमवार बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि वर्ल्ड एथलेटिक्स डे के अवसर पर महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। छात्राओं ने कठिन मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें