फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंजिशन दो दोस्तों से मारपीट के बाद कार में बनाए बंधक, युवती सहित दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सिटी के राधा कृष्ण बाजार में पुरानी रंजिश के चलते दो दोस्तों को कार में बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। यह आरोप दो युवकों सहित एक युवती पर लगे हैं। घायल जोगीवाड़ा निवसी रमन की तहरीर पर अंबाला सिटी थाना पुलिस ने हमलावर अमित वर्मा व एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल रमन ने बताया कि बीती 24 नवंबर को वह अपने दोस्त नया गांव निवासी सागर को उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह राधा कृष्ण बाजार के पास पहुंचा तो आरोपी अमित वर्मा और एक युवती गाड़ी में आए। अमित वर्मा का दोस्त सागर के साथ पहले ही लेनदेन था। बाइक के आगे गाड़ी लगाते ही अमित वर्मा व उसके साथ आए एक लड़के ने गाड़ी से नीचे उतरकर उसे व सागर को पीटना शुरू कर दिया। जबरन दोनों को अपनी कार में डालकर हीरा नगर ले गए। आरोपी ने उन्हें कार में ही बंधक बनाकर रखा। फिर अमित वर्मा ने लोहे के पाइप से दोनों पर हमला कर दिया। रात एक बजे तक आरोपियों ने उसे और उसके दोस्त को बंधक बनाकर रखा। इसके बाद देर रात ही आरोपी दोनों दोस्तों को एसए जैन स्कूल के पास फेंक कर चले गए और जाते हुए धमकाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें