फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान के अवशेष जलाने पर अंबाला का दूसरा मामला, किसान नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नग्गल थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर गांव में धान के अवशेष जलाने का मामला सामने आया है। प्रदूषण बोर्ड की टीम के अधिकारी आकाश मिश्रा द्वारा 22 नवंबर को खेतों का भ्रमण किया गया तो एक खेत में आग लगी हुई थी। ब्लॉक कृषि अधिकारी की मौजूदगी में टीम ने पहले तो आग को बुझवाया। जांच के दौरान सामने आया कि यह खेत तेजा गांव निवासी सुखदीप सिंह का है, उन्होंने यह खेत ठेके पर लिया हुआ है। नग्गल थाना पुलिस ने पटवारी गुरपाल सिंह की तहरीर पर किसान सुखदीप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके पहले अंबाला के साहा थाना क्षेत्र में हल्दरी गांव में 26 अक्तूबर को महिला किसान पर धान के अवशेष जलाने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की टीम ने हल्दरी गांव में निरीक्षण कर इसका खुलासा किया था। उपायुक्त के जरिये कार्रवाई की यह रिपोर्ट कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास पहुंची तो 26 अक्तूबर को साहा कृषि विभाग के कर्मचारी अश्वनी कुमार की तहरीर पर महिला किसान विमला देवी पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें