अंबाला कोर्ट में न्यायिक कार्य बंद कर बैठे अधिवक्ता। स्वयं
अंबाला सिटी। अंबाला छावनी में बर्फखाने की जमीन के मामले में अधिवक्ता संजीव पर दो एफआईआर होने के बाद सोमवार को अंबाला बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य को बंद रखा। न्यायिक कार्य बंद कर अधिवक्ता कोर्ट कैंपस में ही कुर्सियां डालकर बैठे दिखाई दिया। इस दाैरान अंबाला की 21 अदालतों में 1450 से अधिक मामलों में सुनवाई प्रभावित रही। अधिकांश मामलों में आगे की तारीख दे दी गई। अंबाला में 21 अदालतें हैं, अगर फैमिली कोर्ट व अन्य कोर्ट को जाेड़ लें तो यह आंकड़ा और बढ़ जाता है। इससे पहले शुक्रवार को भी सिरसा में एक अधिवक्ता पर एफआईआर के विरोध में काम काम बंद रहा था। इसके दो तीन दिन बाद सोमवार को अदालत में काम काम शुरू होना था मगर विरोध के कारण नहीं हो सका।
किसान आंदोलन के मामले में नहीं हो सकी सुनवाई
हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी को किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच टकराव हुआ था। इस मामले में 15 फरवरी 2024 को 21 किसानों के खिलाफ हत्या के प्रयास हित अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई थी। मगर अधिवक्ताओं के काम बंद करने के फैसले के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसमें अब आगे की तारीख मिल गई है। वहीं इसी प्रकार के अन्य मामलों में भी सुनवाई नहीं हो सकी। ब्यूरो
-
अधिवक्ताओं के चैंबर भी दिखे खाली
न्यायिक कार्य बंद होने से विभिन्न कोर्टों में न्यायाधीशों की कुर्सियां भी खाली दिखाई दीं। इसी प्रकार कई अधिवक्ताओं के चैंबर्स भी खाली थे। अगर कोई अधिवक्ता अपने चैंबर में था तो वह अपने स्टाफ के साथ ही लंबित कार्य निपटा रहे थे। इसी प्रकार नोटरी व स्टांप की दुकानों पर भी ग्राहक नजर नहीं आए।
क्या है बर्फखाने की जमीन का प्रकरण
बर्फखाने की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों में अधिवक्ता संजीव लिभरान पर 12 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के यहां शिकायत दी थी। अब रविवार को शपथ पत्र देकर बर्फखाने की जमीन से बिजली का मीटर कटवाने के मामले में बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
अधिवक्ता संजीव माेहन लिभरान अंबाला के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनके मामले में अभी तक समाधान नहीं निकल सका है। इस लिए बार एसोसिएशन क ेपदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि मंगलवार को भी न्यायिक कार्य बंद कर अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे ।-विकास शर्मा, सचिव, बार एसोसिएशन, अंबाला