फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब से चरस लेकर अंबाला आ रहे दो नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के सद्दोपुर बैरियर से 630 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सिटी के प्रेम नगर निवासी हितेश व मंडौर गांव निवासी विनय कुमार के रूप में हुई। सीआईए-2 की टीम ने आरोपियों को बलदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित सद्दोपुर बैरियर से 12 जून को काबू किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हितेश को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। जबकि विनय कुमार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल, 12 जून 2024 को सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं। जो बुधवार को पंजाब के लालडू से मादक पदार्थ ले कर अंबाला की तरफ आएगें। टीम ने बलदेव नगर क्षेत्र सद्दोपुर बैरियर अंबाला के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान कार की तलाशी लेने पर उसमें से 630 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें